Skip to content
Thursday, 29 October 2026
खरगोन मध्य प्रदेश

गौरव दिवस पर रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

1 min read
Text Size:

खरगोन:- इस वर्ष 14 से 15 जनवरी तक खरगोन का नगर गौरव दिवस मनाया जाना हैं। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किये जायेगें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी एमआर निगवाल ने बताया कि 14 जनवरी को शाम 04 बजे श्रीराम धर्मशाला बस स्टेण्ड से गणेश मन्दिर कुन्दा तट तक भव्य शोभायात्रा, अघोरी नृत्य की प्रस्तुति, शाम 07 बजे महाआरती एवं भव्य आतिशबाजी की जायेगी। आतिशबाजी के पश्चात रात्रि 08 बजे से पंडित म्युजिकल ग्रुप रतलाम द्वारा भजन संध्या एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इसी प्रकार 15 जनवरी बुधवार को गोरी देशमुख नृत्य कला संस्था खरगोन द्वारा नृत्य प्रस्तुति, आरम्भ ग्रुप इन्दौर द्वारा देशभक्ति गीत तथा विश्व मांगल्य सभा समूह खरगोन द्वारा देवी अहिल्या पर विशेष प्रस्तुति दी जायेगी। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया अरूण जोशी एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भोलू कर्मा द्वारा शहर की जनता से आग्रह किया गया कि इन कार्यकमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

412 Views
What do you think?

Leave a Reply