आयुष विभाग ने प्राचीन खेल क्रीड़ाओं के साथ की मकर संक्रांति पर्व की शुरुआत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैतूल:- कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार सूर्य के उत्तरायण एवं मकर राशि में प्रवेश करने पर सभी शासकीय विभागों में मकर संक्रांति पर्व का आयोजन किया जाना है। इसी के तहत मकर संक्रांति पर्व को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ आयुष विभाग द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पारंपरिक खेल क्रीडाएँ जैसे पतंग उड़ानाकंचे खेलनालट्टू चलानाकुर्सी दौड़गिप्पा खेलनारस्सी कूद आदि खेलों का आयोजन किया गया। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा इन खेलों में सहभागिता की गई।

       जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर ने बताया कि आयुष विभाग टिकरी में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागीय गतिविधियों के संपन्न होने के पश्चात् शासकीय आयुर्वेद औषधालय चिखलीकला के औषधालय सेवक जुगरू लाल टेकाम का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें आयुष विभाग में दी गई सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

427 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!