Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

कमल युवा खेल महोत्सव अंतर्गत हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कमल युवा खेल महोत्सव अंतर्गत आज स्थानीय नेहरू स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कबड्डी 14 से 19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सनफ्लावर स्कूल हरदा, द्वितीय इंपीरियल स्कूल खिरकिया एवं तृतीय स्थान महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा की टीम रही। इसी प्रकार 19 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान न्यूएसबीएस टिमरनी, द्वितीय शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा एवं तृतीय स्थान पर शक्ति व्यायाम शाला टिमरनी की टीम रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, द्वितीय शासकीय महाविद्यालय टिमरनी एवं तृतीय स्थान पर होली फेथ स्कूल की टीम रही। इसी प्रकार रस्साकसी बालक वर्ग में जंभेश्वर युवा मंडल नहालखेड़ा द्वितीय, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी एवं तृतीय स्थान पर हरदा डिग्री कॉलेज हरदा की टीम रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डीडी उइके, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कमल पटेल ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, मंडल अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

223 Views
What do you think?

Leave a Reply