Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

नगर पालिका ने जिला अस्पताल और इंदौर रोड से हटाया अतिक्रमण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर में नगर पालिका की अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को नपा की टीम द्वारा जिला अस्पताल के सामने और इंदौर रोड़ स्थित खंडवा बायपास पर कार्यवाही करते हुए जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया। गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 16 के बाय पास चैराहे इन्दौर रोड स्थित दो दुकान मालिको को नोटिस दिया गया था। इन दुकानदारों ने 16 से 17 फिट तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा था। लेकिन नोटिस के बाद भी दोनों दुकानदार द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद नपा टीम पूरे दल-बल के साथ पहुंची तो दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया। जिसके बाद नपा की टीम ने जिला अस्पताल के सामने स्थित दुकानों पर कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि इन दुकानदारों को पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी गई थी। दुकानदार रोड पर सामान रख आवागमन मे बाधा उत्पन्न कर रहे थे। जिनके सामान जब्त किए गए। साथ ही पॉलीटेकनिक कॉलेज के आस-पास तथा शहर के विभिन्न मार्गों पर रखे टपो को भी हटाया गया। नपा की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply