Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

नेशनल हाईवे की पुलिया के नीचे मिला नवजात का शव

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, टिमरनी। शनिवार की सुबह टिमरनी स्थित इंदौर-बैतुल नेशनल हाईवे की पुलिया के निचे एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। घटना टिमरनी के इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे की है। यहां पर शनिवार सुबह 7 बजे खिड़कीवाला और मन्याखेड़ी के बीच स्थित पुलिया नंबर 10570 के नीचे एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, मृत बच्ची की उम्र महज एक या दो दिन की है और बच्ची के बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। वहां से गुजर रहे एक किसान को नवजात का शव दिखाई दिया। जिसकी जानकारी उसने हंड्रेड डायल को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही शव को पीएम के लिए टीमरनी अस्पताल भेजा गया।

310 Views
What do you think?

Leave a Reply