Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

१८ साल की युवती ने किया सल्फास का सेवन, मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम इन्द्रापुरा निवासी एक १८ वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवती की मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी अुनसार राधा पिता मुंशी कोरकू उम्र १८ वर्ष ने शनिवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते सल्फास की गोली खा ली। जिसके बाद परिजन उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। भोपाल अस्पताल पहुंचने पहले ही रास्ते में युवति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवति ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो सका है।

312 Views
What do you think?

Leave a Reply