Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

हरदा में पहली बार आयोजित होगा स्वदेशी मेला, उद्यमियों को मिलेगा एक मंच

2 min read
Text Size:

 

–मेला परिसर में होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

अनोखा तीर, हरदा। जिले के उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने स्वदेशी जागरण मंच की ईकाई स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के तत्वधान में स्वदेशी मेले का आयोजन पहली बार हरदा में होने जा रहा है। जिसका उद्देश्य क्षेत्र के छोटे-बड़े स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन करने वाले उद्यमियों के साथ स्थानीय संस्कृति, स्थानीय कला और स्थानीय व्यंजन को एक मंच प्रदान कर उनके व्यापार तथा क्षेत्र को बढ़ावा देना है। यह स्वदेशी मेला शहर की मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में १५ जनवरी से शुरू होगा। मेले का समापन २३ जनवरी को किया जाएगा। इस स्वदेशी मेले में १६० से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। शनिवार को प्रेसवार्ता अयोजित मेला प्रभारी प्रणव पारे मेले के बारे मेें जानकारी देते हुए बताया कि स्वदेशी जागरण मंच प्रदेश सहित अन्य स्थानों पर तीन सो से ज्यादा मेले आयोजित कर चुका है और कई स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादक उद्यमियों को इसका लाभ मिला है। हरदा में पहली बार स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णीम भारतवर्ष फाउण्डेशन के तत्वधान में आयोजित होगा। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के स्वदेशी वस्तुओं के निर्माता छोटे-बड़े उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर उनके विकास में मदद करना है। यह एक रंगारंग आयोजन होगा जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन संध्या, मां गणगौर प्रस्तुति, कवि सम्मेलन, स्वदेशी पर नाटक, हरबोला बंधुओं की प्रस्तुति तथा रामलीला मंचन कार्यक्रम किए जाएंगे। स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन स्वदेशी जागरण मंच की एक ईकाई है और यह स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देते हुए सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्वर्णीम भारत में योगदन देना का कार्य किया जा रहा है।

बच्चों से लेकर ३५ वर्ष आयु तक के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

प्रेसवार्ता के दौरान श्रीमति योगमाया शर्मा ने बताया कि मेले के आयोजन के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिसमें बच्चों से लेकर ३५ वर्ष तक की आयु के प्रतिभागी भाग लेंगे। हर प्रतियोंगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लें पाएंगे। साथ ही यह मेला और इसमें होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताए क्षेत्र की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान कर रहा है। मेले में होने वाली प्रतियोगिताओं में पारंपरिक वेशभूषा, चित्रकला, कराओ के पर गायन, मेहंदी, रंगोली और कुर्सी दोड़ जैसी अन्य प्रतियोगिताए शामिल है। सभी सांस्कृति कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं १६ जनवरी से शुरू होकर २१ जनवरी तक आयोजित की जाएगी।

648 Views
What do you think?

Leave a Reply