Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

नेशनल हाइवे ढाबा संघ ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा नेशनल हाइवे ढाबा संघ ने आज केंद्रीय मंत्री दुर्गादास को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि टेमागांव से हंडिया के मध्य आ रहे सभी रेस्टोरेंट ढाबे जो कि नेशनल हाइवे के किनारे है और वह उनकी निजी संपति है जो कि हाइवे बनने से पहले की है। अब इस हाइवे पर अपने खेत या अपने ढाबे दुकान पर जाने के लिए नेशनल हाइवे अधिकारी के द्वारा नोटिस देकर राशि जमा करने का कहा जा रहा है। किसानों और ढाबे प्रतिष्ठान के सभी लोगों का कहना है कि रास्ते और खेत हमारे है और उसके किए इतनी बड़ी फीस देना उचित नहीं है। इस राशि में छूट देना चाहिए और सभी को निशुल्क इस्तेमाल की अनुमति मिलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री और सांसद दुर्गादास उईके ने कहा कि समस्या का निवारण किया जाएगा। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने भी आश्वाशन दिया है कि कोई भी राशि कोई अधिकारी नहीं लेगा और सबको व्यवसाय करने दिया जाएगा। इस मौके पर नितेश देवराले, मोहित जायसवाल, रोहित भाटी, मनीष जाट, राजेंद्र सारण, मोहन भाटी आदि मौजूद रहे।

238 Views
What do you think?

Leave a Reply