उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने टमस जल समूह योजना के कार्यों का किया भूमि-पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

66 गांवों के घर-घर में पहुंचेगा पानी

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि घर-घर में शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना गांव के लिए वरदान है। स्वच्छ जल घरों में पहुंचने से पेट संबंधी तथा अन्य बीमारियों से मुक्ति मिलेगी और लोगों को आसानी से अपने घर में नल से स्वच्छ जल मिलेगा। श्री शुक्ल ने टमस समूह जल प्रदाय योजना के तहत गंगेव अंतर्गत कैथा गांव में जल जीवन मिशन अन्तर्गत बनाए जाने वाले एक नग जेडएमबीआर एवं 19 नग उच्च स्तरीय टंकी निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस योजना से 66 गांवों के घर-घर में पानी पहुंचेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा जिले के हर घर में फिल्टर्ड पानी मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई यह सौगात ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्धता के बाद हर घर में पानी पहुंचाने का संकल्प पूरा हो रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों एवं संलग्न एजेंसियों से अपेक्षा की कि रीवा जिले में पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय से जल प्रदाय योजना के कार्य पूरे किये जाएं। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन डालने के लिए जो सड़कें खोदी जाएं उनकी मरम्मत का कार्य भी उसी समय पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि हिनौती गौधाम के लिए इस योजना से पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ग्रामवासियों से अपेक्षा की कि ग्राम संचालन समिति पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का दायित्व निभाए और प्रति परिवार राशि वसूल कर इसे व्यवस्थित ढंग से संचालित भी करें। सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 192

Leave a Reply

error: Content is protected !!