Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

यातायात पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नागरिकों में यातायात नियमों की जानकारी एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु सड़क सुरक्षा माह अभियान का संचालन किया गया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत थाना यातायात प्रभारी संदीप सुनेश के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ग्राम भुन्नास में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में एनएसएस कैडैट्स को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई। थाना प्रभारी यातायात द्वारा एनएसएस कैडेट्स को यातायात नियम मुख्यत: बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन एवं बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन नही चलाना चहिए, बिना ड्रायविंग लायसेंस के कोई भी वाहन नहीं चलाने, वाहन के समस्त वैध दस्तावेज साथ रखना, हमेशा सड़क के बायी ओर वाहन चलाना, आगे के वाहन को हमेशा दायी ओर से ओव्हर टेक करना, नियमित गति से वाहन चलाना आदि नियमों की जानकारी दी। साथ ही भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही गुड सेमेरिटन योजाना की भी जानकारी दी। जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाकर 5 हजार की राशि ईनाम स्वरूप पायी जा सकती है।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply