Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

 पैरालीगल वालेंटियर्स चयन के लिये अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 होगी

2 min read
Text Size:

  बैतूल : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की महत्वपूर्ण योजना पैरालीगल वालेंटियर्स स्कीम अंतर्गत जिला मुख्यालय बैतूल एवं तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय आमला, भैंसदेही एवं मुलताई के लिये पैरालीगल वालेंटियर्स का चयन किया जाना है। इसके लिए पूर्व में 6 जनवरी 2025 तक आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि नियत की गई थी, किन्तु न्यायालय अवकाश के कारण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्राणेश कुमार प्राण द्वारा उक्त तिथि अब 11 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। इस योजना के अधीन ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों, शासकीय सस्थानों में आने वाले गरीब, निर्धन, पिछडे व जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क सलाह एवं परामर्श प्रदान करने के लिए आम नागरिकों से पैरालीगल वालेंटियर के चयन के आवेदन आमंत्रित किये गये है।

पैरालेगल वॉलिंटियर बनने आवश्यक योग्यता

       पैरालीगल वालंटियर बनने के लिये कोई भी 12वी पास व्यक्ति जिसमें शिक्षक, सेवानिवृत्त सरकारी सेवक, एम.एस.डब्ल्यू स्टूडेंट, स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्रा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, गैर राजनीतिक व्यक्ति, एन.जी.ओ. एवं क्लब के सदस्य, महिला समूहों, मैत्री संघ, स्व-सहायता समूहों के सदस्य आदि आवेदन कर सकते है। यह पूर्णतः समाज सेवा का कार्य है। आवेदन पत्र और अन्य विवरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर बैतूल अथवा तहसील विधिक सेवा समिति, आमला, भैंसदेही एवं मुलताई से प्राप्त किया जा सकता है।

867 Views
What do you think?

Leave a Reply