Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र नाहिया का निरीक्षण किया

1 min read
Text Size:

 बैतूल : कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रविकांत उइके ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र नाहिया का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता रखने हेतु एवं भोजन व्यवस्था में सुधार करने के डॉ अमित पवार चिकित्सा अधिकारी एवं उपस्थित स्टाफ को निर्देश दिेये। डॉ उइके ने भर्ती प्रसूता महिला को 1000 रूपए पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रदान किये। आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र नाहिया के निरीक्षण के दौरान श्रीमती राशि बारपेट सीएचओ एवं श्रीमती सरोज चैहान को ग्राम की आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी के साथ घर-घर भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड की शत प्रतिशत उपलब्धि करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान शेखर हारोडे एनएमए उपस्थित रहे।

385 Views
What do you think?

Leave a Reply