मुलताई में होगा प्रारंभ ”ताप्ती महोत्सव” संस्कृति के खिलेंगे रंग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ताप्ती महोत्सव में पवनदीप राजन और आशा वैष्णव के गूंजेंगे गीतलोक संस्कृति के खिलेंगे रंग

  बैतूल : मध्‍यप्रदेश शासनसंस्‍कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन बैतूल एवं नगर पालिका परिषद मुलताई के सहयोग से मुलताई में प्रतिष्ठित तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव” 14  जनवरी से प्रारंभ होगाजो आगामी 16 जनवरी2025 तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन हाई स्कूल मैदान मुलताई में प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में लोक गायन-वादनलोकनृत्यकवि सम्मेलन एवं सुगम संगीत की प्रस्‍तुतियां प्रदेश व देश के सुप्रसिद्ध कलाकार देंगे।संचालकसंस्‍कृति एन.पी. नामदेव ने बताया कि इस प्रतिष्ठित तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव के पहले दिन 14 जनवरी को नदीम राईन एवं साथीसागर द्वारा बधाई लोक नृत्यतत्पश्चात् सुश्री परिणीता रिसबुड एवं साथीठाणे द्वारा लावणी लोक नृत्य एवं अंतिम प्रस्तुति सुप्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन एवं ग्रुपमुम्‍बई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।

बुन्देली लोकगायनकानड़ा लोकनृत्य की होगी प्रस्तुति

       महोत्सव के दूसरे दिन 15 जनवरी को पहली प्रस्तुति सुश्री कमला लोधी एवं साथीछतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगायनतत्पश्चात् कानड़ा लोक नृत्य की प्रस्‍तुति विष्‍णु केवट एवं साथीसिरोंज द्वारा दी जाएगी। अंत में कवि सम्‍मेलन का आयोजन होगाजिसमें शशिकांत यादव – देवास, दिनेश बाबरा – मुंबईसुश्री मनु वैशाली – दिल्लीसुश्री प्रीति पाण्‍डेय – प्रयागराजदिनेश दिग्गज – उज्जैनसुमित मिश्रा – ओरछा  पुष्‍पक देशमुख – मुलताई अपनी कविताएं पढ़ेंगे।

       महोत्सव के अंतिम दिन 16 जनवरी को पहली प्रस्तुति सुश्री साक्षी शर्मा एवं साथीदिल्‍ली द्वारा नृत्य – नाटिका की होगी। तत्पश्चात्अ नुराग त्रिपाठी एवं साथीभोपाल द्वारा बघेली लोकगायन और अंतिम प्रस्तुति सुश्री आशा वैष्णव एवं साथीअहमदाबाद द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में श्रोता-दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

Views Today: 2

Total Views: 1164

Leave a Reply

error: Content is protected !!