Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनकल्याण के पर्व ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे

1 min read
Text Size:

बैतूल : मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के अंतर्गत आज 8 जनवरी को जिले के नगरीय निकाय के शहरी एवं जनपद पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी नगरीय निकाय के महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड तथा शाहपुर नगरीय निकाय के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में जनकल्याण शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार आमला नगरीय निकाय के रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, नगरीय निकाय चिचोली के महाराणा प्रताप वार्ड, बैतूल नगरीय निकाय के जयप्रकाश वार्ड, बैतूल बाजार नगरीय निकाय के शास्त्री वार्ड, भैंसदेही नगरीय निकाय के मौलाना आजाद वार्ड तथा सारनी नगरीय निकाय के डॉ.जाकिर हुसैन वार्ड में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में यहां आयोजित होंगे शिविर

       मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के अंतर्गत आज 8 जनवरी को ऑठनेर ब्लॉक के ग्राम पानबेहरा, मोरूढाना में जनकल्याण शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार आमला ब्लॉक के ग्राम बाबरबोह तथा सोनेगांव में, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के कुही तथा रानीपुर, चिचोली ब्लॉक के चुनाहुजारी, प्रभातपट्टन ब्लॉक के सालबर्डी तथा चिखलीमाल,  बैतूल ब्लॉक के ग्राम चारबन, बघोली तथा बयावाड़ी में, भीमपुर ब्लॉक के कुटगा तथा पलासपानी, भैंसदेही ब्लॉक के बासनेरखुर्द तथा बासनेरकला, मुलताई ब्लॉक के करपा एवं पारसिंगा, शाहपुर ब्लॉक के टांगनामाल एवं मूंढा ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित होंगे।

475 Views
What do you think?

Leave a Reply