सड़कों व पुलों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में मिली सुविधा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सड़कों व पुलों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में मिली सुविधा

गत एक वर्ष में जिले में 11 सड़कों एवं 6 पुलों का हुआ निर्माण

     बैतूल:- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्य को गति मिली है। प्रदेश में शिक्षास्वास्थ्यकृषि  रोजगारपरिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए है। जनजातीय बाहुल्य बैतूल जिले में पिछले एक वर्ष में सड़कों और पुलों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विगत एक वर्ष में बैतूल जिले में 11 सड़कों एवं 6 पुलों का निर्माण किया गया। इन सड़कों के निर्माण से लगभग 62 गांवों की 102445 जनसंख्या को आवागमन में सुविधा मिली है। इसके अलावा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 8 सड़कों एवं 23 पुलों का निर्माण अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। PMGSY-IV एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आने वाली सड़कों के निर्माण से भविष्य में ग्रामीणों को बारहमासी पक्की सड़क से संपर्कता प्राप्त होगी।

Views Today: 2

Total Views: 244

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!