केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके द्वारा महावीर वार्ड में किया करोड़ों कार्यों का भूमिपूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैतूल : केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने रविवार को बैतूल में करोड़ों के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैतूल ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके द्वारा महावीर वार्ड में चिरायु हास्पिटल के पास 15 लाख 22 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। गांधी वार्ड ज्योति टॉकीज के सामने 66 लाख 83 हजार की लागत से नवनिर्मित उच्च स्तरीय पेयजल टंकी का लोकार्पण तथा दुर्गा वार्ड में मांझी सरकार के सामने 27 लाख 49 हजार की लागत से नवनिर्मित संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा किदवई वार्ड ट्रेचिंग ग्राउंड में 570.33 लाख की लागत वाली लीगेंसी वेस्ट डम्प साइट रेमेडिएशन परियोजना कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक हेमंत खंडेलवालनगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्करनपा उपाध्यक्ष महेश राठौरनगर पालिका परिषद के समस्त पार्षदजनप्रतिनिधिसभापति एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

Views Today: 6

Total Views: 258

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!