–पंच प्यारों की अगुवाई में शहर में धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
-16 कलाकारों ने किया गतका का हैरतअंगेज प्रदर्शन
अनोखा तीर, हरदा। रविवार को सिख समाज ने दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का 358वां प्रकाश पर्व मनाया। इस दौरान शहर में धूमधाम से नगर किर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन रेलवे स्टेशन के पास गुरुद्वारा से गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी और पांच प्यारों की अगुवाई से शुरू हुआ। जिसमेें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। नगर कीर्तन के दौरान अमृतसर तरन तारन साहब की गतका पार्टी के कलाकारों ने गतका का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। पालकी साहिब को आकर्षक तरीके से फूलों से सजाया गया। नगर कीर्तन में शामिल चार वाहनों में गुरु गोविंद सिंह के चारों साहबजादों की शहादत को लेकर पोस्ट लगाए गए, ताकि लोग उनकी शहादत के बारे में जान सकें। गुरुसिंग सभा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह खनूजा ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन दुनिया के धार्मिक इतिहास में मंगलकारी और प्रेरणादायक है। उन्होंने बख्शे खंडे बाटे को गुरु साहिब का आशीर्वाद दिलवाकर संगत को बानी-बाणी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले प्रतिदिन निकले वाली प्रभातफेरी का शनिवार को समापन हुआ। जिसके बाद गुरूद्वारा में निशान साहिब चढ़ाया गया। पहली बार गुरू गोविंद सिंह का सन्मोत्सव दोपहर 2.30 बजे गुरूद्वारा से नगर कीर्तन निकाल कर मनाया गया। नगर कीर्तन के दौरान शहर के प्रमुख चौराहो पर अमृतसर तारांतरण साहब का गतका पार्टी के 16 कलाकारों ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मागों से होते हुए वापस गुरूद्वारा पहुंचा। जहां लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया। आज 6 जनवरी को गुरूद्वारा में भजन-कीर्तन, अखंड पाठ होगा। वहीं रात ९ बजे लंगर होगा साथ ही बच्चों का कवि दरबार लगेगा। रात 12 बजे गुरू गोविंद सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
हैरतअंगेज करतबों को देख दंग रह गए लोग
नगर कीर्तन में पहली बार अमृतसर के तरांतरन से आई गतका टीम के 16 कलोकारों द्वारा हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया गया जिसे देख लोग दंग रह गए। कलाकारों ने अपने करतरबों में ट्यूबलाइट फोड़ना, कीलों पर लेटे हुए व्यक्ति के ऊपर हथोड़े से प्रहार करना, तलरबाजी जैसे करतबों का प्रदर्शन किया गया। इस तरह के करतबों को देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दब ली।
सड़क पर बिखरी सामाग्री को तुरंत समेट, जिम्मेदारी का दिया संदेश
नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा, स्वागत और करतबों के दौरान सड़क पर बिखर रहे फूल और अन्य सामग्री को कीर्तन के आगे बढ़ते ही समाज के लोगोंं द्वारा समेट कर सड़क को साफ किया जा रहा था। जिससे कीर्तन के बाद सड़कों पर सफाई व्यवस्था बनी रही। समाजजनों की इस कार्य निष्ठा और सफाई के प्रति सजगता से शरह की सफाई के प्रति जिम्मेदारी भी दिखाई दी।
Views Today: 4
Total Views: 76