अनोखा तीर, हरदा। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में नवागत टीआई रामप्रसाद कवरेती ने आज पदभार संभाला। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि हमें अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। मेरा प्रयास रहेगा कि जनता की उम्मीदों पर कानून के दायरे में रहकर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि हंडिया धार्मिक नगरी है और यहां असामाजिक तत्वों अवैध धंधे वालों, गुंडे बदमाशों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर की शांति व्यवस्था बनाने के लिए गणमान्य लोगों के सहयोग से हरसंभव प्रयास करेंगे। मालूम हो कि पुलिस अधिकारी कवरेती पूर्व में भी हरदा जिले में अपनी सेवाएं दे चुके है। कई संगीन अपराधों का पर्दाफाश करने, कई फरार वारंटियों को पकड़ने में उनकी अहम भूमिका रही है। पुलिस विभाग की हम बात करे तो आरपी कवरेती का नाम एक जाबाज पुलिस अधिकारियों की गिनती में आता है। उनका काम करने का तरीका बहुत ही अलग है।
Views Today: 4
Total Views: 616

