Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

कानून व्यवस्था को बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी : धार कलेक्टर श्री मिश्रा

1 min read
Text Size:

भोपाल : कलेक्टर धार प्रियंक मिश्रा ने बताया कि पीथमपुर में कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे। कानून व्यवस्था को बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जायेगी। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान सभी लोगों की बातें सुनी जा रही हैं और उनका निराकरण भी किया जा रहा है। जनता से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जनता को जागरूक किया जा रहा है, समझाइश दी जा रही है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। हर एक गतिविधि पारदर्शी तरीके से मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी व्यक्ति के जीवन-यापन को प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा है कि हम सभी से संवाद करेंगे और सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देशानुसार संविधान के दायरे में रहकर ही सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि सड़कों पर प्रदर्शन न करें। आमजन की सभी बातें सुनी जाएंगी।

160 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply