Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

जिले में विद्युत कटौती का शेड्यूल

3 min read
Text Size:

    बैतूल : बिजली कंपनी द्वारा 4 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक 11 केव्ही फीडर खंजनपुर, कालापाठा, ग्रीन सीटी, गंज, सोनाघाटी, रामनगर एवं कोसमी में अलग-अलग तिथियों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाना प्रस्तावित है। मेंटेनेंस कार्य के चलते आज 4 जनवरी को हमलापुर उपकेन्द्र के 11 केव्ही खंजनपुर फीडर में प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक विनोबा वार्ड, खंजनपुर, अर्जुन नगर, टेलीफोन कॉलोनी, विकास नगर, विक्टर फोटोकॉपी क्षेत्र, पटेल स्कुल के पास का क्षेत्र, दुर्गा वार्ड, कत्तलढाना, सुयोग कॉलेनी, सरस्वती स्कूल, डिपो रोड, क्रीड़ा परिसर के पास का क्षेत्र, खंजनपुर नागदेव मंदिर के पास के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

कालापाठा, गंज एवं ग्रीन सीटी फीडर

       5 जनवरी को हमलापुर उपकेन्द्र के 11 केव्ही कालापाठा फीडर में प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक लोहिया वार्ड, चुन्नीढाना, राजेन्द्र वार्ड, सिविल लाईन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार 6 जनवरी को हमलापुर उपकेन्द के 11 केव्ही ग्रीन सीटी फीडर में प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड भग्गू ढाना, खादी उद्योग के पास, एसटीडी चौक, ग्रीन सीटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर, आरडी पब्लिक स्कूल के पास का एरिया, जजेस कॉलोनी, मांझी नगर आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। साथ ही 7 जनवरी को 11 केव्ही गंज फीडर में प्रातः: 10 से दोपहर 2 बजे तक आबकारी, सिंधी कॉलोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांति शिवा टॉकीज, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, बीजेपी कार्यालय, डॉ. मुले गुरूद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉ.लश्करे, बीएसएनएल ऑफिस पुलिस क्वाटर हाउसिंग बोर्ड गंज महाराष्ट्र बैंक आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

सोनाघाटी, रामनगर एवं कोसमी फीडर

8 जनवरी को कोसमी उपकेन्द्र के 11 केव्ही सोनाघाटी फीडर में प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक कोसमी फाटक, सोनाघाटी, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि क्षेत्र तथा 9 जनवरी को 11 केव्ही रामनगर फीडर में गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, रामनगर, पटवारी कॉलोनी, जय प्रकाश वार्ड, खखरा जामठी वाले एरिये में  विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार 12 जनवरी को कोसमी उपकेन्द्र के 11 केव्ही कोसमी फीडर में प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र कोसमी सांवरिया नगर, रेलवे फाटक आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

                 

533 Views
What do you think?

Leave a Reply