देवास : जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलाताज में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, जांच कर उपचार किया गया। शिविर में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ हेमंत पटेल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा मिश्रा, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ फमीदा कुरैशी, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ धर्मेंद्र प्रजापति, दांत चिकित्सक डॉ दीक्षा पटेल, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका जाटव, मेडिकल ऑफिसर डॉ हरीश कोरी, फिजियोथैरेपिस्ट नीतू धरासिया एएफएससी मानसी गुप्ता द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कुल 125 रोगियों की जांच कर उपचार किया गया। शिविर में बीईई आर. एस.चौहान सेक्टर सुपरवाइजर कुमेसिंग सोलंकी, नर्सिंग ऑफिसर भानु डेहरिया सीएचओ ,एएनएम आशा सुपरवाइजर आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण

Text Size:
308 Views
What do you think?






