Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन पर आकस्मिक निरीक्षण किया

1 min read
Text Size:

बैतूल : जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग द्वारा राजस्व अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 1 जनवरी 2025 की बीती रात से लगातार गौण खनिजों के अवैध परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त कर पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।

       खनिज विभाग के उपसंचालक श्री मनीष पालेवार ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा 1 जनवरी को 08 डम्पर, 2 जनवरी को 04 डम्पर तथा 3 जनवरी को 03 डम्पर व 01 ट्रैक्टर को जप्त कर विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत गंज, बैतूल बाजार, भैंसदेही, आमला इत्यादि में खड़ा खड़ा करवाया गया है। उक्त वाहनों के वाहन चालकों वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जाकर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किये जा रहे है। उक्त कार्यवाही अभी भी निरंतर जारी है। श्री पालेवार ने बताया कि उक्त प्रकरण पर मध्यप्रदेश अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण न्यायालय कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत कर कार्यवाही की जा रही है।  

332 Views
What do you think?

Leave a Reply