भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना का जारी किया गया विज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

  आवेदक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर करा सकते हैं पंजीयन

     देवास : जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायु सेना द्वारा मध्य प्रदेश के युवाओं को अग्नि वीर वायु के रूप में स्थापित करने हेतु भारत सरकार के सैन्य विभाग द्वारा जारी अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर वायु  के लिए आवेदन करने के  लिए विज्ञापन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 07 जनवरी से प्रारंभ हो रही है, जो कि 27 जनवरी तक जारी रहेगी। इच्छुक आवेदक, आवेदन वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवा जिनका जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के मध्य हुआ है, अविवाहित पुरूष और महिला आवेदन करने के लिए पात्र है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती उपरोक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

237 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!