–योग्यता और सूझबूझ दिखाने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
अनोखा तीर, हरदा। जिला पुलिस ने अपनी उपलब्धियां में एक नया अध्याय जोड़ा है। वर्ष 2024 में गुम हुए बच्चों की १०० प्रतिशत दस्तयाबी समय सीमा में कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2024 में माह जनवरी से दिसंबर तक 27 बालक और 130 बालिकाओं कुल १५७ बच्चों के गुम होने की गुमशुदगी जिले के अलग-अलग थानों दर्ज हुई थी। पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करते हुए सभी 157 बच्चों को अलग-अलग स्थानों से खोजकर परिजनों के सुपर्द किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया की इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए हमारी पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत की है और विशेष अभियान चलाए। हमने गुम हुए बालक-बालिकाओं के परिवारों के साथ मिलकर काम किया और उनकी मदद से इन बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब किया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमने इस प्रकार की सुरक्षा श्रृंखला का निर्माण किया था कि कोई भी बालक-बालिका गुम होने के पश्चात किसी भी तस्कर के हाथ ना लगे । अंतत: हमने निर्धारित किए गए मापदंड के अनुसार उस नींव के पत्थर को अर्जित किया। हमारे इस प्रयास के लिए हमें शासन-प्रशासन, स्थानीय नागरिक, जन समुदाय और मीडिया का भी पूरा सहयोग मिला है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा घोषणा की गई की जिस भी अधिकारी-कर्मचारी के द्वारा इस नितांत आवश्यक कार्य को करने में विशेष योग्यता एवं सूझबूझ दिखाई गई है, उनको वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से पुरुस्कृत किया जाएगा।
Views Today: 10
Total Views: 474

