अनोखा तीर के कैलेंडर का हुआ विमोचन

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी वर्ष २०२५ का पंचांग कैलेंडर दैनिक अनोखा तीर द्वारा प्रकाशित किया गया है। जिसका विमोचन नर्मदा पर्यावरण संरक्षण परिक्रमा के शुभारंभ अवसर पर रिद्धनाथ मंदिर प्रांगण हंडिया में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके द्वारा किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, हरदा विधायक डॉ.आरके दोगने, जिपं अध्यक्ष गजेंद्र शाह, अवंतिका विश्वविद्यालय के डायरेक्टर श्रीपाद अवधूत, प्रवाजिका विशुद्धनंदा भारती, वैदिक विद्यापीठम छीपानेर के निरंजन शर्मा, भारत भारती के मोहन नागर एवं हरिहर आश्रम के संत राजेशदास उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के कार्य में श्री मुकाति के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले दैनिक अनोखा तीर के संपादक प्रहलाद शर्मा को उनके द्वारा प्रकाशित कैलेंडर की बधाई देेते हुए उनके द्वारा निकाली जा रही पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से तपती धरती पत्रिका द्वारा जागरुकता अभियान चलाने पर भी साधुवाद दिया और नर्मदा बचाओ यात्रा में उनकी सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

470 Views

Leave a Reply