Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

जिला स्तरीय युवा उत्सव आज  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2 जनवरी 2025 को प्रात: 11 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी उमा पटेल ने बताया कि ने बताया कि युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकेंगे। युवा उत्सव के तहत जिला स्तर पर विज्ञान मेला एकल, समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, कविता लेखन, भाषण, पेंटिंग, कहानी लेखन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा किया जाएगा। युवा उत्सव के दौरान पंच प्राण विषय पर कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी होगी। विज्ञान मेले में प्रतिभागियों द्वारा विज्ञान संबंधित मॉडल बनाए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने बताया कि युवा उत्सव में विजेता उप विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं नगद पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राशि विजेताओं के बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी को नर्मदापुरम में आयोजित होने वाले संभाग स्तर युवा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों को युवा उत्सव में शामिल होने के लिए पंजीयन कराना आवश्यक है।

269 Views
What do you think?

Leave a Reply