Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

ऊर्जा मंत्री ने सार्वजनिक स्थलों पर नशे का सेवन रोकने तथा स्वच्छता का संदेश देने किया राम धुन का वाचन

1 min read
Text Size:

भोपाल : उप नगर ग्वालियर में सार्वजनिक स्थलों पर नशे का सेवन रोकने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा आरंभ किए गए अभियान के तहत मंगलवार को आनंद नगर तिराहे कांचमील पर प्रभु श्रीराम की धुन का मधुर वाचन किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी सीताराम धुन में हिस्सा लिया।

इससे पहले ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने न्यू कॉलोनी स्थित अपने आवास से आनंद नगर कांच मील तक स्वच्छता का संदेश देते हुए दुकानदारों और ठेले वालों से कचरा डस्टबिन में डालने तथा अपने आसपास सफाई रखने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से हम अपने लिए और अपने आस-पास के लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण बना सकते हैं। जिससे न केवल हम स्वस्थ रहेंगे बल्कि अपने पड़ोसियों को भी बीमारियों से बचा सकते हैं।

320 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply