Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

हर्बल गार्डन विकसित करें : आयुष मंत्री श्री परमार

2 min read
Text Size:

आयुष मंत्री की अध्यक्षता में शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय जबलपुर की साधारण सभा की बैठक हुई

भोपाल : उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय जबलपुर की साधारण सभा की बैठक हुई।

मंत्री श्री परमार ने महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की। विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री परमार ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के समग्र विकास, बेहतर अध्ययन-अध्यापन, शैक्षणिक एवं अकादमिक गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक क्रियान्वयन कर, संस्थान की उत्तरोत्तर उत्कृष्टता के लिए कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।

आयुष मंत्री श्री परमार ने महाविद्यालय के मास्टर प्लान एवं फार्मेसी, महिला छात्रावास का निर्माण, पंचकर्म सुखायु केंद्र एवं महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की ।

मंत्री श्री परमार ने महाविद्यालय में पदस्थ व्याख्याताओं एवं अधिकारियों के समयमान-वेतनमान संबंधी प्रक्रिया एवं इसके उपरांत उच्च पद प्रभार प्रक्रिया का भी नियत समयावधि पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय में नवचयनित व्याख्याताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। श्री परमार ने व्यापक कार्ययोजना बनाकर, संस्थागत औषधि निर्माण शाला के सृजन के भाव के साथ, विलुप्त हो रही प्रजातियों के औषधीय पौधों सहित विभिन्न औषधीय पौधों से समृद्ध, हर्बल गार्डन विकसित करने को कहा। श्री परमार ने व्यापक आर्किटेक्चरल प्लान बनाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज ठाकुर, प्रमुख सचिव आयुष डी. पी. आहूजा, आयुक्त आयुष श्रीमति उमा आर. माहेश्वरी एवं संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. एल.एल. अहिरवाल सहित साधारण सभा के अन्य सदस्यगण सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

279 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply