Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

पुर्नघनत्वीकरण योजना से हरदा में विकास कार्य होंगे

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार की पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत पुराने एवं अनुपयोगी हो चुके भवनों एवं उनके आसपास की भूमि से प्राप्त आय से हरदा शहर में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल के कार्यपालन यंत्री एसआर सूर्यवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, तहसीलदार तथा भू-अभिलेख के अधिकारीगण मौजूद थे। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि हरदा शहर स्थित पशु चिकित्सा कार्यालय की भूमि, अजाक्स कार्यालय परिसर की भूमि, रेल्वे स्टेशन के पास स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर की भूमि, जल संसाधन कार्यालय परिसर की भूमि के एवज में नवीन शासकीय निर्माण कार्य कराए जाएंगे। कार्यपालन यंत्री श्री सूर्यवंशी ने बैठक में बताया कि जो नए निर्माण कार्य प्रस्तावित है, उनमें 1.25 करोड़ रूपये लागत से एफ टाईप 4 शासकीय आवास भवन, 1.82 करोड़ रूपये लागत से ई टाईप 4 शासकीय आवास भवन, 25 लाख रूपये लागत से स्टेडियम में शेड निर्माण तथा लगभग 4 करोड़ रूपये लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रेक, क्रिकेट पिच, सॉफ्ट बॉल और हेण्डबॉल कोर्ट एवं अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यपालन यंत्री श्री सूर्यवंशी ने बताया कि 6.24 करोड़ रूपये लागत से सर्किट हाउस में गेस्ट हाउस का निर्माण एवं अन्य विकास कार्य कराये जायेंगे। इके साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज में 1.67 करोड़ रूपये लागत से सभा भवन, 40 लाख रूपये लागत से बास्केट बॉल कोर्ट, 2.42 करोड़ रूपये लागत से बेडमिंटन, वॉलीबॉल, स्वीमिंग पूल एवं इंडोर टेनिस कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा एच टाईप के 4 शासकीय आवास 62.40 लाख रूपये लागत से निर्मित कराये जाएंगे। इसके अलावा 1.50 करोड़ रूपये लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज का प्रवेश द्वार, बाउण्ड्रीवाल एवं सड़क निर्माण भी कराया जाएगा। कार्यपालन यंत्री श्री सूर्यवंशी ने बताया कि पुराने वृद्धाश्रम को तोड़कर उसी स्थान पर 1.92 करोड़ रूपये लागत से वृद्धाश्रम का पुनर्निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होने बताया कि पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत हरदा शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित पार्कों एवं शहर के प्रमुख चौराहों के सौन्दर्यीकरण का कार्य भी कराया जाना प्रस्तावित है।

556 Views
What do you think?

Leave a Reply