13 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल गया, ठिठिया जोशी के पास पुल से गिरी बस

सुनील जैन
अनोखा तीर खंडवा। खंडवा से लगे ठिठियाजोशी गांव में रविवार सवेरा होने से पहले सुबह पांच बजे रात के अंधेरे में एक यात्री बस आबना नदी के पुल से नीचे जा गिरी, जानकारी के अनुसार हादसे में 18 से 20 लोग लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 13 एंबुलेंस वाहनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रामनगर चौकी प्रभारी मनोज दवे के मुताबिक, यात्री बस चौहान कंपनी की है, जो कि अमरावती की ओर से खंडवा आ रही थी। बस को इंदौर जाना था। इस दौरान ठिठियाजोशी के पुल पर अचानक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही रामनगर चौकी प्रभारी मनोज दवे व उनकी टीम सहित एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में घायल ज्यादातर लोग रीवा, इंदौर और नागपुर के रहने वाले है। बस के ड्राइवर इंदौर निवासी प्रेमसिंह को भी सिर में चोट आई हैं। उसने हादसे को लेकर बताया कि बस 50-60 की स्पीड में थी। सुबह 5 बजे अंधेरा था और अचानक टर्न आ गया। गाड़ी को कंट्रोल करने का काफी प्रयास किया। लेकिन, सड़क पर पानी था, इस कारण बस स्लीप होकर पलटी खा गई।जानकारी के अनुसार, जिस जगह पर हादसा हुआ है वह ठिठियाजोशी का पुल ब्लैक स्पॉट है। वहां आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं। एक महीने में यहां चार कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जबकि कुछ बाइक सवार भी हादसे का शिकार हुए हैं। इन हादसों में 6 लोग जान गवां चुके हैं। आज हुए बस हादसे के बाद ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का घायलों का उपचार जारी है, जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि बस हादसे में 18 लोग जिला अस्पताल घायल अवस्था में पहुंचे थे मामूली चोटिया यह हमारा पूरा स्टाफ यहां मौजूद है सभी का इलाज किया जा रहा है कोई मरीज गंभीर नहीं सभी सुरक्षित है।


Views Today: 4
Total Views: 764

