पत्रकार के खिलाफ झूठी शिकायत के मामले में पुलिस महानिरीक्षक को की शिकायत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिला प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष डीएस चौहान ने पुलिस महानिरीक्षक को एक पत्र लिखकर सिवनी मालवा में नगरपालिका अधिकारी की शिकायत पर बगैर जांच किए पत्रकार के खिलाफ मामला कायम करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि विगत दिनों सिवनी मालवा में नगरपालिका अधिकारी की शिकायत पर सिवनी मालवा पुलिस ने बगैर जांच किए तत्काल शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा में दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता पर ममाला क़ायम किया। जबकि 25 दिसम्बर को शासकीय अवकाश था और रात में ऐसी धारा पर मुकदमा कायम किया गया जो सोचनीय विषय है। पत्रकारों पर दबाव बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई की सर्वत्र निन्दा हो रही है। गौरतलब है कि दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता केके यदुवंशी को जानकारी मिली कि छुट्टी के दिन सिवनी मालवा नगरपालिका अधिकारी और स्टाफ आफिस खोलकर कुछ काम कर रहे हैं। जिसकी जानकारी लेने पत्रकार मौके पर पहुंचे। जैसे ही इसकी जानकारी ऑफिस में बैठी महिला नगरपालिका अधिकारी को लगी, वे भड़क गई और कुछ कर्मचारियों को कहा पत्रकार को पकड़ लो और मोबाइल छीन लो ऐसा काम ही कर्मचारियों ने किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पत्रकारिता पर प्रशासन का कुठाराघात किया जो निन्दनीय है। नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर एवं पुलिस महानिरीक्षक को इस ममाले में तत्काल जांच करना चाहिए और पत्रकार के खिलाफ मुकदमे में खात्मे की कार्रवाई करना चाहिए। क्योंकि प्रथम दृष्टया नगरपालिका अधिकारी दोषी हैं जो छुट्टी के दिन रात में ऑफिस खोलकर किन-किन फाईल का अवलोकन कर रही थीं। ऐसा क्या ममाला था कि शासकीय अवकाश के दिन एकाएक फाईल खुलवाने के लिए नियम विरुद्ध आफिस खुला। नगरपालिका अधिकारी की विभिन्न बिंदुओं पर जांच होनी चाहिए। सिवनी मालवा तहसील में पत्रकार के खिलाफ प्रशासन की साज़िश की निन्दा की जाती है। समय पर जांच नहीं हुई तो नर्मदापुरम सहित विभिन्न जिलों में शासकीय समाचार का प्रकाशन बंद करते हुए काली पट्टी लगाकर शासकीय कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जायेगा

Views Today: 4

Total Views: 462

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!