अनोखा तीर, हरदा। नगर के सुपरिचित ग़ज़लकार एवं कलाकार जयकृष्ण चांडक ३० दिसंबर २०२४ सोमवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक भोपाल दूरदर्शन स्टूडियो में हमारे मेहमान लाईव कार्यक्रम में शामिल होंगे। दर्शक भी भोपाल स्टूडियो के निम्न नंबरों 1800-233004 और 07552660049 पर फोन करके जयकृष्ण चांडक से सवाल पूछ सकते हैं। पूनम सोमानी, सलिल साकल्ले, लोमेश गौर, शिरीष अग्रवाल, कपिल दुबे, आलोक साकल्ले एवं शुभचिंतकों एवं मित्रों ने बधाई दी है।
381 Views

