जिला जीआईएस योजना क्रियान्वयन का प्रशिक्षण 30 से

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला जीआईएस योजना प्रणाली परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन एवं संचालन के लिये विभागों सेे नामांकित नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जारी कार्यक्रम अनुसार 30 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा वन विभाग के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 31 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व राजस्व विभाग, 1 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से परिवहन एवं जनजातीय कार्य विभाग के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 2 जनवरी को नगरीय निकायों एवं जल संसाधन विभाग, 3 जनवरी को आयुष विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग, 6 जनवरी को खनिज संसाधन एवं महिला बाल विकास विभाग, 7 जनवरी को पुलिस व आरआरडीए, 8 जनवरी को लोक निर्माण विभाग व जल संसाधन विभाग, 9 जनवरी को विद्युत व मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तथा 10 जनवरी को उद्यानिकी व आरएसके के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने निर्देशित किया है कि सभी संबंधित अधिकारी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 81 में स्थित डीएनसीसी कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर जीआईएस एक्जिक्यूटीव सुश्री अदिति पांडे से समन्वय कर प्रशिक्षण प्राप्त करें।

376 Views

Leave a Reply