Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास

खातेगांव महाविद्यालय में शिविर आयोजित कर 80 छात्राओं के निःशुल्क लायसेंस बनाये

1 min read
Text Size:

 

देवास:- जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा ने बताया कि “मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान” के अन्तर्गत देवास जिले के खातेगांव महाविद्यालय में परिवहन विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के निःशुल्क ड्राइविंग लायसेंस बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के माध्‍यम से महाविद्यालय में अध्ययनरत 80 छात्राओं का निःशुल्क ड्राईविंग लायसेंस बनाये गये।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। ड्राइविंग लायसेंस के महत्व एवं इसकी आवश्‍यकता की विस्‍तार से जानकारी दी और छात्राओं को ड्राइविंग लायसेंस के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं मोटरकार चलाते समय सीटबेल्ट लगाने की उपयोगिता बताई गई। शिविर में लायसेंस बनाये जाने हेतु छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिविर में परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षित यातायात के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।  महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग का स्टॉफ एवं महाविद्यालय के स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

397 Views
What do you think?

Leave a Reply