राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में गणित मेला आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में भव्य गणित मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेन्द्र पटेल शास.गणित व्याख्याता, विशेष अतिथि प्रोफ़ेसर महेश गुहा इंजीनियरिंग कॉलेज विदिशा, समिति के अध्यक्ष जगदीश टांक, विद्यालय के सचिव व्यवस्थापक आलोक जैन की विशिष्ट उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती, प्रणवाक्षर ऊं, मां भारती तथा भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर गणित मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 380 भैया बहनों ने 3 समूह में बारह प्रकार की प्रतियोगिता- गणित चार्ट, गणित मॉडल, गणितीय मेहंदी गणितीय, चित्रकला, गणितीय रंगोली, मैदानी खेल, हिंदी अंको में गिनती लेखन, व्यंजन स्टॉल, अनुमान मापन, उल्टी गिनती बोलना, पहाड़े बोलना, स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। गणित मेले में भारतीय गणितज्ञों के योगदान संबंधी समस्त धरोहरों को सोलह चित्र रूप में फ्लेक्स चित्रमाला की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक के रूप में ओपी यादव, अर्जुन सिंह चौहान, नीतू ठाकुर, अभिषेक जोशी का सहयोग प्राप्त हुआ। अतिथि परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री राजपूत ने कराया। गणित मेले की भूमिका तथा आभार संयोजक वीरेन्द्र साकल्ले ने व्यक्त किया।

Views Today: 4

Total Views: 562

Leave a Reply

error: Content is protected !!