Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

नवांकुर संस्था का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला स्तर पर चयनित तीनों विकासखंड के चयनित नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों को योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समृद्धि हेतु नवान्कुर संस्थाओं द्वारा जनकल्याणकारी कार्य को प्रगतिमान प्रभावी बनना है। प्रशिक्षण के प्रारंभ इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर शर्मा, नरेन्द्र, हार्टफुलनेस संस्था के डॉ.राजेश पटल्या, श्री पारुलकर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में जिले की चयनित 15 नवांकुर संस्थाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिनके द्वारा 15 सेक्टर ओर उनके अंतर्गत आने वाले गांव में सामजिक रूप पर कार्य को कुशलता के साथ किया जा सके। प्रशिक्षण में संस्थाओ को वार्षिक रूप से किस प्रकार कार्य करना है, इस पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का प्रशिक्षण के विषय- पुनरावलोकन एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन, सामाजिक अंकेक्षण, प्रभाव विश्लेषण, दस्तावेजीकरण, वार्षिक कार्ययोजना, परिचार्य एवं अनुभव कथन, विषय पर प्रशिक्षण के उपरांत अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। समापन अवसर पर घनश्यामदास सोमानी, जिला सह संघ चालक, नरेन्द्र भाटी, मंडल अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर शर्मा, श्री पारुलकर, संभाग समन्वयक कौशलेश प्रताप तिवारी, जिला समन्वयक संदीप गौहर, समन्वयक विकास खण्ड समन्वयक अनुपम भारद्वाज, श्रीमती विनीता शाह, राकेश वर्मा एवं समस्त नवांकुर संस्था प्रभारीगण मौजूद रहे।

572 Views
What do you think?

Leave a Reply