बंधुआ मजदूर पति-पत्नी को रेस्क्यू कर कनार्टक से वापस लाई पुलिस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के दो बंधुआ मजदूरों को कनार्टक से रेस्क्यू कर वापस लाने में पुलिस को सफलता मिली है। कर्नाटक से मरापाडोल के मजदूरो ने पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे को शिकायत की गई कि बालकराम पिता हरीराम परसाई कोरकू उम्र 26 साल तथा बुधियाबाई पति बालकराम परसाई कोरकू उम्र 25 साल निवासी मारापाडोल को गांव से मजदूरी करने के लिए ठेकेदार द्वारा कर्नाटक राज्य के अलमेट गांव में लेकर गए और वहां पर गन्ना कटाई का काम जबरदस्ती करा रहे है तथा अपने गांव वापस नहीं आने दे रहे है। जिसकी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रहटगांव से टीम गठित कर सउनि अभयसिंह मवासे, आरक्षक मेतू अहाके की टीम को कर्नाटक राज्य भेज कर अलमेट लोकल पुलिस की मदद से ग्राम मरापाडोल के दो मजदूरो का रेस्क्यू कर मजदूरों उनके गांव ग्राम मरापाडोल छुड़वाया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि अभयसिंह मवासे, सायबर सेल आर कमलेश, मनोज, लोकेश सातपुते और आर मैतू की मुख्य भूमिका रही।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

error: Content is protected !!