Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

सड़क किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

1 min read
Text Size:

 

–परिवार ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को जिले के ग्राम मकड़ाई में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद सिराली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान शाहबाज खान उम्र 28 वर्ष निवासी मकड़ाई के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मकडाई रोड दूंगालिया के पास शहवाज नामक युवक का शव और बाइक मिली है। प्रथम दृष्टया तो युवक की मौत सड़क हादसे में होना लग रहा है। वहीं युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक की हत्या हुई है या दुर्घटना है, ये पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। युवक मिस्त्री का काम करता है और शनिवार रात से ही घर नहीं आया था। सुबह मृतक का भाई उसे खोजने निकला तो सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

230 Views
What do you think?

Leave a Reply