Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास मध्य प्रदेश

देवास में 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भत 20 दिसंबर को

1 min read
Text Size:

देवास:- देवास में 68वीं राष्‍ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सॉफ्ट टेनिस 14, 17,19 एवं ताईक्‍वाण्‍डों 19 वर्ष से कम उम्र के बालक/बालिकाओं के लिए 20 से 24 दिसंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारम्‍भ जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर में 20 दिसम्‍बर को शाम 05 बजे होगा। जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का मार्च पास्ट 20 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे मल्हार स्मृति मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ जवाहर चौक पर संपन्न होगा।

     प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों एवं केंद्रीय विद्यालय, आईपीएससी आदि सहित कुल 37 टीम शामिल होंगी। जिसमें लगभग 1200 खिलाड़ी एवं 200 ऑफिशल्स शामिल होंगे। प्रतियोगिता के लिए कंट्रोल रूम समिति, आवास समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, पात्रता प्रमाण-पत्र समिति, क्रीडांगन समिति का गठन गया है। खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल के लिए आवास व्यवस्था शासकीय और अशासकीय स्कूल तथा निजी होटल, गार्डन में की गई है।

339 Views
What do you think?

Leave a Reply