Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

पुलिस ने सात देशी पिस्टल, 3 देशी कट्टे और 10 फायर आर्म्स के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार

3 min read
Text Size:

 

विकास पवार, बड़वाह – एक बार फिर बड़वाह पुलिस टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। इस कार्यवाही में एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी बलराम राठौर ने अपनी थाने की टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा गुरुवार शाम 6 बजे जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज वीणा अपने थाना प्रभारी और एसडीओपी के साथ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर हुई। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर कुछ व्यक्ति अवैध फायर आर्म्स की खरीदी विरोध करने वाले हैं सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने एक टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर नर्मदा किनारे आसपास घूम रहे संदिग्ध पर निगाह रखी। तभी एक व्यक्ति एक बैग लेकर दिखाई दिया। टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। उक्त व्यक्ति का नाम पूछने पर उसने अपना नाम अरुण पिता अनोक सिंह टॉक सिकलीगर होना बताया।

बैग में मिली सात देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टे और दस फायर आर्म्स

जब पुलिस ने उसका बैग चेक किया। तो उसमें सात नग देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टे और दस फायर आर्म्स मिले। तभी पुलिस ने आरोपी से हथियार रखने सम्बंधित दस्तावेज और लाइसेंस की पूछताछ की। लेकिन इस तरह के कोई दस्तावेज आरोपी के पास नहीं मिले। तभी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 10 फायर आर्म्स जिसकी लगभग कीमत 2 लाख 40 हजार के हथियार जप्त किए। पुलिस ने अरुण उम्र 30 निवासी ग्राम सिग्नुर थाना गोगांव जिला खरगोन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 733/24 धारा 25( 1-B) (a) आर्म्स एक्ट 111 BSN का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी से हथियार के संबंध में अन्य पूछताछ के लिए न्यायालय पेश कर रिमांड आर्डर लिया जाएगा। हालाकि आरोपी अरुण पर पूर्व में भी भिकंगाव और चैनपुर थाने में प्रकरण दर्ज है। इस कार्यवाही में बड़वाह थाने के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। हालाकि कुछ दिनों पहले भी बड़वाह पुलिस द्वारा अवैध हथियार के मामले में कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही के चलते जिला पुलिस अधीक्षक श्री वीणा ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आरोपी अरुण से अभी तक की पूछताछ में यह ज्ञात हुआ है कि इनके अन्य साथी भी इस तरह के हथियार का निर्माण करने के साथ ही विक्रय करने का काम करते हैं। उक्त आरोपी अन्य व्यक्ति को अपराधिक कार्य करने हेतु इन अवैध हथियारों को बेचने की फिराक में था। श्री वीणा ने बताया कि खरगोन जिले में सिकलीगर समुदाय के लोगों को अवैध कार्यों से दूर करने के लिए वैकल्पिक रोजगार दिलाने के लिए और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हमारे द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। वही उन्हें विभिन्न रोजगार आयाम स्थापित करने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए हमारे द्वारा समय समय पर कार्यशाला भी आयोजित की गई है। इसके बावजूद भी कोई अपराध करेगा या आरोपियों का सहयोग करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

356 Views
What do you think?

Leave a Reply