Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में किया गया शैक्षणिक भ्रमण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर हरदा:- आदर्श महाविद्यालय हरदा में आज दिनांक 09/12/2024 को शहर के महर्षी ज्ञान पीठ विद्यालय द्वारा शिक्षक ललित गौर के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण किया गया। जिसमें कृषि संकाय के विद्यार्थियों को अपनी विषय की रुचि अनुसार महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापको द्वारा मार्गदर्शित किया गया।जिसमे रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका छाया लोंगरे द्वारा परखनली, शंक्वाकार कुप्पी(कोनिकल फ्लास्क), अभिकर्मक बोतल(रीजेंट), मापन नलिका(बेऔरेट), बीकर आदि उपकरणों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया तथा प्रयोगशाला में ऑक्जेलिक अम्ल की सहायता से सोडियम हाइड्रोऑक्साइड विलियन की सांद्रता ज्ञात कराई।सहायक प्राध्यापक विज्ञान महेंद्र सोलंकी द्वारा सूक्ष्मजैविकी संबंधी उपकरण जैसे सूक्ष्मदर्शी, इनक्यूबेटर, आटोक्लेव, हॉट एयर ओवन, लेमिनार एयर फ्लो, अपकेन्द्रक आदि उपकरणों के बारे में विज्ञान प्रयोगशाला में विस्तृत जानकारी दी तथा सूक्ष्मदर्शी की सहायता से सूक्ष्मजीवों का अध्ययन किया।इस दौरान सहायक प्राध्यापक सुनील लोंगरे, दीपिका गौर एवं कविता धुर्वे ने भी विद्यार्थियों को विषयानुसार मार्गदर्षित किया।इस शैक्षणिक भ्रमण में सहायक प्राध्यापक तपिश सोलंकी, सलोनी मालवीय,ज्योति विरहा, नवीन दायमा का विशेष योगदान रहा।अंत मे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिनमे विजेता विद्यार्थियों को महाविद्यालय की प्राचार्या रुबीना अली द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका वाणी धार्मिक द्वारा किया गया।

300 Views
What do you think?

Leave a Reply