वैदेही सिटोके ने गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता में किया द्वितीय स्थान प्राप्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा:- संस्कृत भारती मध्य भारत प्रांत जिला इकाई हरदा के द्वारा गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती नीना चंद्रवंशी एवं सुनीता उपाध्याय ने प्रतियोगिता के संबंध में बताया कि कनिष्ठ वर्ग के प्रतिभागी को पांच कंठस्थ श्लोक सुनाना है एवं वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागी को श्रीमद् भागवत गीता के किसी भी अध्याय के लगातार पांच श्लोक एवं उनका अर्थ बताना है । मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 11वी की छात्रा वैदेही सिटोके ने प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं महक पटेल कक्षा 9वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । पुरस्कार स्वरूप छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं नगद राशि अतिथियों के द्वारा प्रदान की गई । विद्यालय के संचालक एन पी शर्मा , प्राचार्य त्रिलोक शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने प्रभारी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को बधाई दी ।

Views Today: 2

Total Views: 542

Leave a Reply

error: Content is protected !!