संबल योजना से मिली 02 लाख रुपए अनुग्रह सहायता राशि पीड़ितों के लिए बन रही है मददगार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

शासन की महत्ती योजना के लिए परिजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दे रहे हैं धन्यवाद

देवास :- घर में जब कमाऊ सदस्य की आकस्मिक मौत हो जाती है, तब परिवार के लिए जीविकोपार्जन की समस्या होने लगती है। इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार ने परिवार को सहारा देने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल योजना) का शुभारंभ किया। जिसमें मृतकों के परिवार जनों को अनुग्रह सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना पीड़ितों परिवारों के लिए संकट की घड़ी में मददगार बन रही है।
देवास जिले के ग्राम निपानिया निवासी सनिच कुसमरिया ने बताया कि उनके पिता स्व. गोकुल की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। जिससे परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा तथा जीविकोपार्जन की समस्या होने लगी। उन्हो़ंने बताया कि उनके पिता का मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में पंजीयन था। संबल योजना में नाम होने से उनकी मृत्यु होने पर शासन द्वारा उन्हें 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि उनकी माता सुशीलाबाई को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की गई है। वे बताते हैं कि यह राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व्दारा सिंगल क्लिक से 2 लाख रूपये की राशि उनकी माताजी के खाते में अंतरित कर दी गई है। यह राशि संकट की घड़ी में हमारे लिए मददगार बनेगी। शासन की इस महत्ती योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद।

Views Today: 4

Total Views: 548

Leave a Reply

error: Content is protected !!