Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

हेमंत मोराने बने गुरव समाज कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय गुरव समाज के प्रादेशिक संगठन गुरव समाज कल्याण संघ द्वारा विगत दिनों अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बलराम काले द्वारा समाज विकास और संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु गुरव समाज के सदस्यों और युवाओं को संगठन में प्रदेश स्तर पर कार्य करने हेतु आमंत्रण देकर सदस्यता दी गई थी। जिसमें शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री काले द्वारा पत्र जारी कर हरदा गुरव समाज के युवा हेमंत मोराने पिता मनोहर लाल मोराने को गुरव समाज प्रदेश कल्याण संघ में प्रिंट मीडिया प्रभारी का दायित्व देकर नियुक्ति दी गई है। उन्होंने कहा कि श्री मोराने द्वारा पूर्व में भी हरदा जिला स्तर पर समाज संगठन के कार्यों में सहभागिता निभाई है और विश्वास है कि वह आगे भी प्रदेश संगठन के साथ समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश स्तर पर नए दायित्व के मिलने पर श्री मोराने को इष्टजनों, मित्रो और समाज बंधुओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

529 Views
What do you think?

Leave a Reply