प्रधान आरक्षक तुषार धनगर को मिला केएफ रुस्तम जी पुरस्कार 

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश पुलिस प्रमुख सुधीर कुमार सक्सेना पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा हरदा में पदस्थ प्रधान आरक्षक तुषार धनगर को केएफ रुस्तम जी पुरस्कार वर्ष 2021 से पुलिस आफिसर मैस भोपाल में सम्मानित किया गया। कार्य निर्वहन में उच्च कोटि की व्यावसायिक दक्षता का प्रदर्शन करने के फलस्वरूप प्रधान आरक्षक तुषार धनगर को पुरस्कृत किया गया। प्रधान आरक्षक तुषार धनगर को अंधे-कत्ल अपराधों की गुत्थी सुलझाने, नारकोटिक्स संबंधी अपराधों में धर-पकड़ व अन्य अपराधों को लेकर संपूर्ण सेवा कल के दौरान उच्च कोटि के प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया।

381 Views

Leave a Reply