संभाग स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में दिव्यांश का चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। संभाग स्तरीय सॉफ्टबॉल पुरुष प्रतियोगिता शासकीय महाविद्यालय डोबी सीहोर में आयोजित की गई। जिसमें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय के छात्र दिव्यांश राठौर का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल पुरुष प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संस्था के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिकरवार, प्रशासकीय अधिकारी वीके बिछोतिया, खेलकूद व कीड़ा प्रभारी डॉ.सीपी गुप्ता, खेल अधिकारी राहुल सराठे, डॉ.संगीता बिले, डॉ.धीरा शाह, डॉ.दीपिका सेठे, डॉ.निर्मला डोंगरे, डॉ.धर्मेंद्र कोरी, यशवंत अलावा आदि शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिव्यांश को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि सॉफ्टबॉल के अगले चरण की प्रतियोगिताओं में दिव्यांश का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहेगा और वह हरदा का नाम रोशन होगा।

Views Today: 2

Total Views: 302

Leave a Reply

error: Content is protected !!