नगर विकास के लिए नपाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री को दिए विकास के प्रस्ताव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रताप टॉकीज चौराहा से फोर लाइन चौराहा-छोटी हरदा तक करीब 24 करोड़ की लागत से उत्कृष्ट सड़क निर्माण की मांग को लेकर नपाध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि उक्त सड़क के बीच में सेंटर लाइट, स्टील की रेलिंग, फुटपाथ डिवाइडर, फुटपाथ 24-24 फिट के दोनों ओर रोड, ग्रीन री एवं 8 नए चौराहा की योजना को राज्य सरकार से जल्द से जल्द स्वीकृत कराएं। जिससे हरदा नगर सुंदर एवं यातायात सुगम हो सके। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया के साथ सभी पार्षदगण उपस्थित थे।

196 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!