विश्व दिव्यांग दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सीडब्लूएसएन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का एक दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधि शासकीय माध्यमिक शाला किल्लोद में आयोजित की गई। जिसमें विकासखंड के सीडब्लूएसएन बच्चों के द्वारा सहभागिता दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत बीआरसी ज्ञानसिंह राठौर ने की। जिसमें 100 मीटर 50 मीटर दौड़, रंगोली, चित्रकला, नींबू-चम्मच दौड़, कहानी आदि प्रतियोगिताएं हुई। कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में भारती अजमल प्रथम माध्यमिक शाला गड़बड़ी, ममता बलराम द्वितीय शाला गंभीर, कुर्सी दौड़ बालक वर्ग आनंद रामलाल प्रथम माध्यमिक शाला सेमरुड, विशाल महेश द्वितीय पीएम श्री स्कूल मालूद ने स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला में साईराज संतोष प्रथम बालक माध्यमिक शाला धनवानी, आरती राजेंद्र प्रथम, अनुष्का अशोक द्वितीय माध्यमिक शाला बिल्लोद ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी अनूप सोलंकी बीआरसी के द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम में संतोष बघेल बीएसी तोताराम कोगे, बीएसी ओमप्रकाश ओनकर, बीएसी आनंद राम राठौर, बीएसी साक्षरता समन्वयक मंगेश मालवीय एवं विकासखंड के शिक्षक उपस्थित रहे। सभी बच्चों को पुरस्कार एवं यात्रा भत्ता प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह तोमर प्राथमिक शिक्षक झिंगाधड़ द्वारा किया गया एवं आभार सखाराम भोरगा ने माना।

380 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!