Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

कलेक्टर ने लोलांगरा में आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

–आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित करने के लिए निर्देश

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार को सिराली तहसील के ग्राम लोलांगरा के स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास संजय त्रिपाठी को दिए। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी के बच्चों ने कलेक्टर श्री सिंह को कविता सुनाई और अंग्रेजी का पाठ पढ़कर बताया। उन्होंने आंगनवाड़ी के बच्चों से पोषण आहार वितरण के संबंध में जानकारी ली और कार्यकर्ता से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के संबंध में पूछताछ की। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम लोलांगरा के मिडिल स्कूल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से गणित के सवाल करवाएं और अंग्रेजी का पाठ पढ़वाया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, डीपीसी बलवंत पटेल तथा एसडीएम अशोक डेहरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने स्कूल के बच्चों से चर्चा कर गणवेश वितरण, साइकिल वितरण, मध्यान्ह भोजन वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल का किचन शेड और टॉयलेट भी देखा और साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

465 Views
What do you think?

Leave a Reply