Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास मध्य प्रदेश

बेअरलॉकर उद्योग तथा एक्ट ईव फाउंडेशन के माध्यम से जिले के अंतिम छोर के विद्यालयों को भी मिलने लगी फर्नीचर सौगात

2 min read
Text Size:
 देवास:-  जिले के फर्नीचर विहीन स्कूलों के जो बच्चे अब तक जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते थे उन्हें कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के प्रयासों व सामाजिक संस्था और उद्योगों की सहायता से अब फर्नीचर मिलने लगा है। अब यह सिलसिला जिले के अंतिम छोर के विद्यालयों तक भी पहुँचने लगा है।
  शुक्रवार को कन्नौद तहसील के कलवार ग्राम के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चों को बेअरलॉकर उद्योग के माध्यम से तथा एक्ट ईव फाउंडेशन के समन्वय से 100 सेट फर्नीचर की सौगात मिली ।
   बेअरलॉकर एडिटिव्स इन्डिया के प्रबंधक प्रवीण शर्मा तथा एक्ट ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा  ने बताया कि अब तक 50 से अधिक स्कूलों में 1300 सेट फर्नीचर उपलब्ध करवाया जा चुका है और आने वाले दिनों में इसी क्षेत्र के हरनगांव और ओंकारा के स्कूलों में 200 सेट फ़र्नीचर दिया जाना है।
  फर्नीचर लोकार्पण के मुख्यअतिथि जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति थे। अन्य अतिथि के रूप में बेअरलॉकर उद्योग के अनूप जैन, बीआरसी राम बागड़ी,संकुल प्राचार्य प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता, सरपंच श्रीमती ममता दांगी,मनीषा मीना,जितेंद्र गुप्ता भी मंचासीन थे।
पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति ने जिले के सुदूर गांवों तक फर्नीचर उपलब्ध करवाने के लिए 
बेअरलॉकर उद्योग तथा एक्ट ईव फाउंडेशन की सराहना की और उम्मीद की कि यह सिलसिला जिले के सभी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध होने तक जारी रहेगा।
      प्रारंभ में प्रधान अध्यापक राधेश्याम कालेन ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन संतोष पंचोली ने किया। कार्यक्रम में बेअरलॉकर के किशनसिंह
कुशवाह, विनोद यादव सहित स्कूल स्टाफ तथा अनेक पालक उपस्थित थे।
385 Views
What do you think?

Leave a Reply